फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

बदरखा गांव में ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला और महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी पर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने वहां हंगामा किया। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव निवासी सत्यवीर ने अपनी बेटी संतोष की शादी डेढ़ साल पहले बदरखा गांव निवासी सतेंद्र के साथ की थी। उसके एक बेटी भी है। महिला के भाई विनोद ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल दहेज को लेकर संतोष का उत्पीड़न करने लगे थे। शादी के बाद ज्यादा समय संतोष मायके में ही रही। पिछले माह ही वह ससुराल गई थी। ससुराल वाले उस पर एक लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि संतोष ने जहर खा लिया है। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो ससुराल शव को वहां से लेकर चले गए। गांव लाकर आनन-फानन में यमुना नदी पर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मायके वाले यमुना नदी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया और चिता से संतोष के शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संतोष के दूसरे भाई सुधीर ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने संतोष को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। उसने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें