फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नगदी - मोबाइल लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव निवासी कमल भाटिया पुत्र जयपाल सिंह का दूरभाष केंद्र के पास इंटरनेट सेंटर है। मंगलवार की रात्रि में करीब आठ बजे वह शेखपुरा गांव में रिश्तेदारी से वापस बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। बड़ौत मेरठ मार्ग से कुछ पहले मोड़ पर खड़े तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसे रुकवा कर धक्का दे दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा उसकी कनपटी पर सटा दिया। बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नगदी छीन ली। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर बरनावा की तरफ भाग गए। दहशतजदा कैफे संचालक अपने घर पहुंचा और परिजनों को लूट की जानकारी दी। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इस बाबत कार्यवाहक थाना प्रभारी नाहर सिंह ने कहा उन्हें ऐसी घटना की कोई जानकारी नहीं है, फिर भी तहरीर आएगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें