फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बलकटी मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर युवक के सिर में बलकटी मारकर घायल कर दिया। घायल ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। घायल मनोज पुत्र धर्मवीर बिजवाड़ा गांव का रहने वाला है। उसका गांव के ही राजीव पुत्र जयवीर से रुपये के लेन-देन को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। शनिवार की रात में मनोज गली से गुजर रहा था। इसी दौरान राजीव ने रास्ते में रोक उसके साथ गाली गलौच कर दी। मना करने पर मनोज के सिर में बलकटी से बार किया। इसमें मनोज गंभीर घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में मनोज ने राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें