फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजपुर निनाना में युवकों के बीच झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव मेें दौड़ लगाने जा रहे युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तमंचे तान दिए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। फैजपुर निनाना गांव निवासी एक युवक शनिवार की शाम स्टेडियम में दौड़ लगाने जा रहा था। इसी दौरान बड़ौत निवासी चार युवक अपने दोस्त से मिलने के लिए स्टेडियम में पहुंच गए। फैजपुर निनाना व बड़ौत के युवकों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से युवकों ने एक-दूसरे पर तमंचे तान दिए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर उन्हें अलग-अलग कर किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें