बागपत।
किशनपुर बराल निवासी पंकज पुत्र महेश बीए का छात्र है। वह दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में रहता है। बृहस्पतिवार को छात्र दिल्ली से बाइक पर बड़ौत एक कॉलेज में बीए की परीक्षा देने आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कलक्ट्रेट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर नहीं दी।