बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दो युवकों द्वारा किए गए गैंगरेप की वारदात के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को दो युवक तमंचों के बल पर घर से अगवा कर ले गए थे और सुनसान मकान में ले जाकर दो घंटे तक उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था। किशोरी का मेडिकल कराया गया था। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।