बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में मामूली कहासुनी हो लेकर चार-पांच लोगों ने परिवार पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों व तमंचों से हमला बोल दिया, इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मुकेश, शीतलो पत्नी संहसर पाल व राकेश पुत्र राजवीर निवासी बावली शामिल हैं। बताया जाता है कि इनका पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार की देर रात पड़ोसियों ने धारदार हथियारों, लाठी-डंडों व तमंचों की बटों से तीनों को कर घायल कर दिया। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।