फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली की इज्जत लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में एक युवक ने अपनी साली की इज्जत लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर अपनी पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह बागपत शहर के एक युवक के साथ हुआ । शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसको आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह गर्भवती हो गई । डिलीवरी से पहले उसने अपनी बहन को घर पर बुला लिया । पति मेरी बहन पर गलत नजर रखने लगा। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। एक दिन उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी इज्जत बची। बहन ने उसको इसकी जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपी पति ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं उसको गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, इस कारण उसकी जान बची। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति नौशाद के अलावा अली हसन, गुलजार, शाहरुख, हुसैन, यासमीन समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। केस के विवेचक गंगा सहाय का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें