बड़ौत (बागपत)।
चोर शुक्रवार की रात में रामबाग कॉलोनी में एक मकान के ताले तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती समान चुराकर ले गए।
रितेश जैन पुत्र राकेश जैन का रामबाग कॉलोनी में मकान है। रितेश 24 नवंबर को परिवार सहित एक शादी समारोह में भाग लेने बाहर गए थे। शनिवार की सुबह मोहल्लेवासियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके मकान के ताले टूटे पड़े हैं और सामान खुर्द बुर्द पड़ा है। वे तुरंत बड़ौत पहुंचे। जहां से बदमाश 60 हजार की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी, चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब था। रितेश ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। मोहल्लेवासियों ने कहा शुक्रवार की रात्रि में तीन बजे के लगभग एक वाहन मोहल्ले में खड़ा था। लोगों ने समझा कि शादियां चल रही है। वाहन से शादी में भाग लेकर लोग आए होंगे, कोई अंदाजा नहीं लगा सका।