दुकान में तोड़फोड़ कर महिला को पीटा
- शराब बेचने का विरोध करने पर शराब माफिया ने किया हमला
फोटो संख्या- 1
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत। आजाद नगर मोहल्ले में शराब बेचने का विरोध करने पर शराब माफिया ने एक महिला की दुकान में तोड़फोड़ की और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसने भागकर जान बचाई।
घायल मोमीना पत्नी इकरामूद्दीन आजाद नगर बड़ौत की रहने वाली है। उसकी आजाद नगर में परचून की दुकान है। दुकान के आसपास अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इससे आए दिन वहां झगड़े की स्थिति बनी रहती है। वह अक्सर इसका विरोध करती थी। इसी को लेेकर शुक्रवार को शराब माफिया ने अपने साथी के साथ दुकान में तोड़फोड़ की और महिला को घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।