बागपत। बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कई दिन से रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे वह और परिवार दहशत में है। उन्होंने कहा कई वर्ष पहले पूर्व विधायक को मौत के घाट उतारा जा चुका है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा बढ़ाए जाए।