फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरड़ी में गाली देने पर संघर्ष, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरडी में गाली देने पर संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन


छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के कुरड़ी गांव में गाली देने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें दो महिला समेत सात लोग घायल हुए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। उनके बीच अभी भी टकराव के आसार बने हैं।
कुरड़ी गांव के मांगेराम और राजपाल पड़ोसी हैं। पिछले कुछ दिन से उनके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। कई बार उनका आपस में झगड़ा हो चुका है। बृहस्पतिवार को राजपाल के बेटे सोनू ने मांगेराम के परिवार को गाली दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इतना ही नहीं पथराव भी हुआ। मांगेराम पक्ष से मांगेराम, उनकी पत्नी राकेश देवी, बेटा जोगेंद्र और पुत्रवधू रीतू और दूसरे पक्ष के राजपाल के तीन बेटे अंकित, प्रवेश और सोनू घायल हो गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से छपरौली सीएचसी भेजा। इनमें मांगेराम, महिला राकेश देवी और अंकित को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें