बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने डीजे मालिक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। कोताना रोड पर 22 अप्रैल को ढ़िकाना गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र वीरेंद्र जब अपनी डीजे की दुकान पर बैठा था तो उसके साथ तीन युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की नियत से गोली चलाई। शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ तो वे लोग भाग गए। उसने सागर पुत्र पवन, दीपांशु पुत्र जयदेव, और मनीष पुत्र तार निवासी ढ़िकाना के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मनीष पुत्र तार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उसे जेल भेजा। अभी दो आरोपी फरार हैं।