फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी समिति बनाने वाले के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

प्राचीन वाल्मीकि मंदिर, बाखरपुर बालैनी समिति के फर्जी कागजात तैयार कराकर नई समिति बनाने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दो सप्ताह पहले समिति के सदस्यों ने एक व्यक्ति के खिलाफ बालैनी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सदस्य ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सदस्य शादीराम पुत्र जयसिंह निवासी अमीपुर बालैनी ने एसपी को बताया कि वह प्राचीन वाल्मीकि मंदिर बाखपुर बालैनी का सदस्य है। समिति का कार्यकाल अभी शेष है, लेकिन हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने समिति के फर्जी कागजात तैयार करा कर नई समिति बनाने के लिए 14 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी मेरठ के कार्यालय में जमा करा दिए। समिति के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कराए गए और वह व्यवस्थापक बन बैठा। इस साजिश में हरियाणा के दो लोग भी शामिल हैं। मंदिर समिति का 1.32 लाख रुपये हड़प लिया। चार मार्च को आरोपी मंदिर पर कब्जा करने आ गया। समिति के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो फर्जी कागजात, 42 हजार रुपये बरामद हुए। उन्होंने आरोपी को बालैनी पुलिस को सौंपा। उसके खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें