बागपत। बेटे को अगवा कर मां से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि परिवार के साथ किराये के मकान पर रहती है। चार माह पूर्व महिला को घर में अकेला पाकर उसके पड़ोसी मोनू ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर उसके बेटे को अगवा किया और उसकी हत्या की धमकी देकर पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।