बड़ौत (बागपत)।
जैन मंदिर के पास अपने घर से बाजार के लिए चले एक युवक से दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर मोबाइल और रुपये लूट लिए। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। लूट का शिकार हुआ नितिन जैन पुत्र आदिश जैन दिगंबर जैन मंदिर के पास का रहने वाला है। वह बुधवार की रात में अपने घर से बाजार के लिए पैदल जा रहा था। रास्ते में दो बदमाश मिले और उन्होंने उसे तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल और 500 रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में उसने लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।