फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखा हत्याकांड में सास व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

शेरपुर लुहारी में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
शेरपुर लुहारी गांव में 12 अगस्त को विवाहिता शिखा की दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या की। इस मामले में महिला के पिता ने पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में 21 अगस्त को पुलिस ने पति रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बुधवार को पुलिस ने आरोपी ससुर तेजपाल सिंह और सास संतोष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि पुलिस कई दिनों से दोनों की तलाश में लगी हुई थी। उन्हें गांव के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें