बागपत। विद्युत निगम की टीम ने मवी कलां गांव में छापा लगाकर बिजली चोरी पकड़ी। इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 33/11 केवीए बिजलीघर मवी कलां के अवर अभियंता विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापे मारी की। कई ग्रामीणों को बिजली चोरी करते पकड़ा। कनेक्शन काट जाने के बाद भी ग्रामीण तारों पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। अवर अभियंता ने गांव के देवानंद, विनोद कुमार, रविंद्र, त्रिलोक, जितेंद्र सिंह, महक सिंह, सुदर्शन के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्यूरो