छपरौली (बागपत)। ककौर खुर्द गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के योगेंद्र पुत्र बदन सिंह और दूसरे पक्ष के विकास पुत्र दयानंद घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ब्यूरो