बागपत। सोमवार की रात में शहर की राशिद कॉलोनी में अचानक एलटी लाइन में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। इससे 10 घरों में विद्युत उपकरण फूंक गए। मस्जिद में 15 पंखे, एक कूलर, इनवर्टर, कूलर, राशिद उर्फ बिल्लू का इनवर्टर, एक पंखा, जमील का एक कूलर, एक पंखा, रहीसू का पंखा, मंजूर का पंखा का फूंक गया है। इससे हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे मुआवजा दिलाने की मांग की। इरफान, मोनू, साबिर, जावेद, शब्बीर, हारून, वसीम, युद्धवीर, सलीम मौजूद रहे। ब्यूरो