बड़ौत (बागपत)। छपरौली थाना क्षेत्र के किशोरी को खेत में खाना ले जाते समय तीन युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाए जाने पर किशोरी के परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए फरार हो गए। छपरौली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के परिजन बड़ौत थाने क्षेत्र मेें पड़ने वाले खेत मेें काम कर रहे थे। शनिवार को जब किशोरी परिजनों के लिए खेत में खाना लेकर जा रही थी, तो रास्ते में तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए खेत में ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाए जाने पर खेत में काम कर रहे परिजन उधर दौड़े तो युवक उनके साथ मारपीट करते हुए भाग निकले। इस संबंध मेें किशोरी के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।