नाली विवाद में फावड़ा मारा, युवक घायल
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर गांव में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने युवक पर हमला बोल दिया। सिर में फावड़ा लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। गौरीपुर जवाहर नगर निवासी बबलू पुत्र पाले राम शुक्रवार की सुबह घर के बाहर पशुओं को नहला रहा था। गंदा पानी पड़ोसी की तरफ नाली में चला गया। इसी को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद तीन लोगों ने बबलू पर हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की और सिर में फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजन घायल को लेकर कोवताली पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।