बागपत। बड़ौत की अर्जुन पुरम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका ममेरा भाई गैरकानूनी कार्य करता है । लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठग चुका है। वह उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। धोखे से संपत्ति हड़पना चाहता है और गलत काम कराने का दबाव बनाता है। मना करने पर आरोपी ने पीड़ित को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी के भय से उसके बच्चे सप्ताह भर से स्कूल तक नहीं गए हैं। परिवार के अन्य लोग भी घर में कैद होने का मजबूर हैं। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की और इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी जयप्रकाश ने बड़ौत पुलिस को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।