दाहा (बागपत)। झुंडपुर के जंगलों में सांड़ ने खेतों में जा रहे किसानों और पशुओं पर हमला बोल दिया। रविवार को खेत पर जा रहे अली हसन निवासी मिलाना की भैंसा बुग्गी के पीछे सांड़ ने हमला बोल दिया। अली हसन के लड़के ने भागकर जान बचाई। उसके शोर मचाने पर लाठी डंडे लेकर आए ग्रामीणों ने सांड़ को दौड़ाया। इसके बाद सांड़ ने झुंडपुर गांव में किसान महिपाल के भैंसें पर खेत में जाते समय हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से सांड़ ग्रामीणों व पशुओं पर हमला कर रहा है। डर की वजह से किसान खेतों तक में नहीं जा पा रहे हैं। प्रशासन को सांड़ को पकड़वाकर कहीं जंगल में छुड़वा देना चाहिए। इसमें सूरजपाल, ब्रहमपाल, मनोज, रामपाल, महिपाल, योगेश, सलीम, साजिद, जमशेद, राजवीर, हरपाल, नौशाद, याकूब, मुस्तकीम मौजूद रहे।