फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण के नाम पर ठगे लाखों रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण देने के नाम पर कई लोगों से लाखों ठगी
विज्ञापन


बड़ौत। पट्टी चौधरान में एक कंपनी ने ऋण देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित लोग अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि पट्टी चौधरान में कुछ दिन पूर्व एक कंपनी का आफिस खुला था। कंपनी के लोगों ने ऋण दिलाने के नाम पर अमित चौधरी निवासी खेकड़ा से 40 हजार रुपये, दीपचंद निवासी सरधना से 2.70 लाख रुपये, संतोष निवासी खेकड़ा से 40 हजार रुपये, आबिद निवासी रटौल से 50 हजार, लव त्यागी निवासी सुहाना मोदीनगर से 90 हजार, सूरज निवासी शामली से 55 हजार, देवेंद्र निवासी झिंझाना से 1.10 लाख, गुलफसा निवासी बागपत से 70 हजार, नितिन निवासी मोदीनगर से 60 हजार, शहजाद जमील से 1.11 लाख रुपये ले लिए, लेकिन काफी दिनों पर ऋण नहीं कराया। बाद में कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर दिया। उसमें काम करने वाले लोगों का भी कुछ पता नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें