रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी
दोघट। मुजफ्फरनगर से बड़ौत जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने दाहा में साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। बड़ौत-बुढाना मार्ग पर साइकिल से जा रहे नरसिंह निवासी गैडबरा को बुढाना की और से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है।