फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी हो सकती है बड़ी आगजनी की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने का धंधा जोरशोर से चल रहा है। गत वर्ष गुराना रोड पर अवैध रूप से पेट्रोल बिक्री करने वाले व्यक्ति के मकान में रखे पेट्रोल में आग लगने से भगदड़ मच गई थी। दमकल विभाग कर्मियों ने मशक्कत कर काबू पाया था। इससे घर का सारा सामान जल गया और तेल बेचने वाला पूरा परिवार भाग गया । इस घटना से भी पुलिस प्रशासन ने सबक नहीं लिया और नगर में बिनौली रोड, बिजरौल रोड, पीएन शर्मा पार्क के पास और छपरौली चुंगी पर अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री होती देखी गई, लेकिन पुलिस प्रशासन अब भी इसके प्रति मूक दर्शक बना है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने किसी भी हाल में अवैध पेट्रोल की बिक्री नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें