फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आग लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में मां से कहासुनी होने के बाद एक युवक ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने मृतक का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव का युवक अविवाहित था और शराब का आदी था। सोमवार को देर शाम युवक की शराब पीने के मामले को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई। इस दौरान मां ने युवक को कड़े शब्द कह दिए। इसे युवक सहन नहीं कर सका और घर में रखी ढिबरी का तेल अपने शरीर पर छिड़क कर माचिस की तिल्ली से घर के एक कमरे में आग लगा ली। आग एकदम दहक उठी थोड़ी ही देर में लपटे उठनी लगी। परिजन और पड़ोसी उस तरफ दौड़े और किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह से झुलस गया । परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां देर रात्रि में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आनन फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। वही थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें