फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में चुनाव, बागपत में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव का मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में रविवार को मतदान हुआ। इससे बागपत में पुलिस अलर्ट नजर आई। यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा के अलावा जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चला। ताकि चुनाव में कोई माहौल न बिगाड़ पाए।
विज्ञापन

बागपत के सैकड़ों पुलिस वाले दूसरे जनपदों में चुनाव कराने के लिए गए हुई है। अन्य पुलिस वाले बागपत के चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। रविवार को मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में मतदान हुआ। दोनों ही जनपदों की सीमा बागपत से लगी है। बागपत के रास्ते दोनों जनपदों में कोई असामाजिक प्रवेश न कर जाए। इसको लेकर पुलिस अफसर काफी टेंशन में थे। इसी कारण यूपी-हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी के अलावा मुजफ्फरनगर की सीमा से लगी भड़ल पुलिस चौकी और गाजियाबाद की सीमा से लगी डूंडाहैड़ा चैक पोस्ट पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। एसपी जय प्रकाश ने कहा पड़ोसी जनपदों में चुनाव को देखकर पुलिस अलर्ट रही है। वाहनों की चेकिंग की गई। किसी भी वाहन से प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें