फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो व फोटो वायरल पर रखी जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव में सोशल मीडिया पर खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अब कोई भी गलत, भ्रामक और सनसनी फैलाने वाली सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल न करे। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चुनाव में प्रत्याशी और उनके समर्थक, सोशल मीडिया का सहारा लेते है। प्रत्याशी के पक्ष में वीडियो, ओडियो, फोटो, पोस्टर आदि प्रचार सामग्री वायरल की जाती है। निकाय चुनाव में भी ऐसा किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अफसरों को निर्देश दिए है। इसके लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। जो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सामग्री पर नजर रखेगी। जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी प्रचार सामग्री वायरल न करे, इससे जन साधारण को परेशानी हो। आयोग ने आदेश दिए कि यदि किसी ने भ्रामक और सनसनीखेज वाली सामग्री वायरल की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन किया जाएगा।


कई खुराफातियों के खिलाफ
हो चुकी है कार्रवाई
बागपत। खुराफाती समय-समय पर खुराफात करते रहते हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा । इससे पहले बामनौली गांव के टीले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो बनाई । बाद में उसको वायरल किया। पुलिस ने इस मामले में शामिल रहे सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें