फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने मांगी पुलिस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी के पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी ने एसपी बागपत को प्रार्थना पत्र देकर कुख्यात बदमाश सुनील राठी गैंग से जान का खतरा बताकर पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कुख्यात बदमाश सुनील राठी गैंग से उनकी रंजिश चल रही है। बदमाश उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर चुके हैं। सुधीर राठी हत्याकांड में वे चश्मदीद गवाह हैं। अब बदमाश उनकी हत्या कर सकते हैं। पहले उन्हें पुलिस सुरक्षा दी, लेकिन चुनाव के समय फिर से उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को हटा लिया गया है। जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है और कभी भी उनकी हत्या हो सकती है। वे नगर पंचायत टीकरी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। पहले भी चुनाव में ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और अब भी ये बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में लगे हैं। उन्होंने पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की । इस पर एसपी ने उन्हें सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें