फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में हप्पू समेत 11 इनामी पुलिस के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजीत उर्फ हप्पू समेत 11 अपराधी पुलिस के निशाने पर आ गए है। प्रभारी एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अफसरों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा पुलिस को जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
बावली गांव के अजीत उर्फ हप्पू ने वर्ष 2013 में अपने गांव में ही ताबड़तोड़ फायरिंग की । दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई । एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ। इस केस में आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसके बाद वह लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि हप्पू ने ही अपने साथी एक लाख रुपये के इनामी प्रमोद गांगनौली की हत्या की । उसके नाम से व्यापारियों से रंगदारी भी मांगी जा रही है। बागपत में भट्ठा व्यापारियों से रंगदारी मांगी गई। चार दिन पहले नोएडा में फैक्ट्री व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कई व्यापारी तो दहशत के चलते पुलिस को सूचना भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

15 हजार रुपये का इनामी जसवीर उर्फ जस्सू भी वर्ष 2013 से फरार है। उसने हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास काठा गांव के प्रापर्टी डीलर नीटू की हत्या की । 12 हजार रुपये का इनामी कमल शर्मा ने वर्ष 2012 में खेकड़ा में युवक की हत्या की । इस केस में आरोपी फरार चल रहा है। उधर, प्रभारी एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही कामयाबी हाथ लगेगी।

कई अपराधियों पर होगा इनाम घोषित
बागपत। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा जनपद में कई अपराधी ऐसे हैं जो वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन इन पर इनाम घोषित नहीं है। जल्द ही उन सभी पर निशान किया जाएगा।
विज्ञापन


ईख की बड़ी फसल
होने का उठा रहे फायदा
बागपत। पुलिस अफसरों का कहना है कि अधिकांश अपराधी खेतों में छुपते हैं। ईख की फसल बड़ी होने का अपराधी फायदा उठा रहे है, लेकिन ज्यादा दिन तक छुप नहीं पाएंगे।
ये है इनामी अपराधी
1. अजित उर्फ हप्पू निवासी बावली - 50,000
2. जसवीर उर्फ जस्सू निवासी सांकरौद - 15,000
3. कपिल शर्मा निवासी कस्बा खेकड़ा - 12,000
4. संजीव निवासी सरूरपुर खुर्द (मेरठ) - 10,000
5. सुनील निवासी धनौरा सिल्वरनगर - 5,000
6. अंकित निवासी बामनौली - 5,000
7. दीपक निवासी दायपुर (मेरठ) - 5,000
8. बालेंद्र निवासी गांगनौली - 2,500
9. सोहनवीर उर्फ सोनू निवासी टीकरी - 2,500
10. सूरज निवासी संतोषपुर - 1,000
(पुलिस रिकार्ड के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें