बड़ौत (बागपत)।
शादी का झांसा देकर युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की दिव्यांग महिला की इज्जत लूटी और अब उसकी वीडियो क्लीपिंग भी वायरल कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र की एक मोहल्ले की रहने वाली दिव्यांग महिला का निकाह आठ साल पहले शामली जनपद के एक गांव से हुआ । इसके पांच साल की एक बच्ची भी है। बाद में पति से उसका तलाक हो गया । एक साल पहले उसका कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से संबंध हो गए और वह उससे निकाह के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब दिव्यांग महिला ने निकाह करने की बात कहीं तो उसने उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बनाकर वायरल कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। अब उसे उस युवक से जान का खतरा बना है। इस संबंध में दिव्यांग महिला ने कोतवाली में तहरीर देेकर न्याय की गुहार की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।