फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंजू की दोबारा हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा नाव हादसे में गोताखोरों द्वारा निकाली गई महिला मंजू की मंगलवार सुबह फिर हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

काठा गांव के बिंदर की पत्नी मंजू भी 14 सितंबर को नाव में सवार थी। हादसा होने के बाद पानी में डूब गई । गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसे यमुना से निकाला । बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया । वहां से उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी । परिजन उसे घर ले गए थे। मंगलवार सुबह महिला की दोबारा अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। अभी उसकी हालत गंभीर है। बिंदर ने कहा घटना के समय से ही उसकी पत्नी सदमे में हैं। इसके अलावा यमुना में डूबी अन्य महिलाएं भी अभी तक सहमी हुई है। वे अपने बच्चों को देख रो पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें