फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजारी तोफिक समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजारी तौफिक समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। रमाला पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश तोफिक समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने कहा आरोपियों ने कई लूट और चोर की वारदात को अंजाम दिया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया शनिवार की रात में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी जिवाना के पास स्थित ट्रेन के अंडर पास के निकट कुछ संदिग्ध युवक देखे। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो युवकों ने भागने का प्रयास किया। इनमें से तीन को पकड़ लिया । इनमें पांच हजार रुपये का इनाम तौफिक पुत्र मंजूर निवासी करीमपुर जिवानी, नवनीत उर्फ रेंचो पुत्र विनोद निवासी कासिमपुर खेड़ी और मयंक पुत्र सहदेव निवासी जिवाना है। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू बरामद किए। थाना प्रभारी ने कहा तौफिक लूट के कई केस में फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी अपने साथियों के साथ लूट के इरादे से खड़ा था। आरोपियों ने लूट और चोरी की कई घटनाओं का इकबाल किया है। उनके पास से लूटा एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। उनका एक साथी गौरव निवासी जिवाना भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें