राज बन गई यशपाल की मौत
बागपत। सैदपुर गांव में युवक यशपाल की रविवार की रात में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिजन उसकी दोस्तों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। जबकि उसके दोस्तों का कहना था कि उसकी करंट लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। यह जांच का विषय है कि उसका दम कैसे घुटा। जो पूरी तरह राज बना हुआ है। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा युवक की मौत के कारण का सहीं पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है।