बड़ौत (बागपत)। एमएम चिल्ड्रन अस्पताल के कंपाउडर के साथ मारपीट करने के आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। डॉ. मनमोहन सिंह का गांधी रोड पर एमएम चिल्ड्रन के नाम से अस्पताल है। 15 जून को बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल में पहुंचे धनंजय जैन पुत्र भोपाल सिंह नई मंडी बड़ौत का कंपाउडर से बच्चे को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने कंपाउडर की पिटाई कर दी थी। इस संबंध में मनमोहन सिंह ने धनंजय जैन को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर आईएमए से जुड़े चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त था और वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया मारपीट के आरोपी धनंजय ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। उसके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी भेजी जा रही है।