फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वाहन सीज, वसूले 2.72 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि 19 वाहनों को सीज किया गया। इनमें अधिकतर वाहन रेत से लदे हुए थे। निवाड़ा चौकी, गौरीपुर मोड़ और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास यह अभियान चलाया गया। इससे पहले अप्रैल माह में 175 वाहनों को सीज करते हुए 34.72 लाख का जुर्माना वसूला है। मई में आंकड़ा बढ़ा और 245 वाहनों को सीज किया गया, उनसे 40.36 लाख का वसूले गए। इसके अलावा जून माह में अब तक 506 वाहनों को सीज करते हुए 43.36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें