आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
बागपत। बड़ौत में विवाहिता को ससुराल वालों ने जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी पीड़िता पर फैसले का दबाव बना रहे है। पीड़िता की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
बड़ौत निवासी मीनाक्षी सिसौदिया ने एसपी को बताया कि उसने बेटी रिचा सिसौदिया की शादी 10 जुलाई 2008 में बड़ौत निवासी अंकित जैन पुत्र डॉ. राजपाल जैन के साथ की थी। उसके दो छोटे बच्चें है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार जबरन उसका गर्भपात भी कराया गया। उसे धमकाकर सुसाइड नोट लिखवाया लिया। दो जनवरी को पति, सास, ससुर ने रिचा को जान से मारने की कोशिश की। उन्होने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवई नहीं कर रही। आरोपी पक्ष के लोग उन पर फैसले का दबाव बना रहे है। डर के कारण वे घर से भी नहीं निकल पा रहे। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।