फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर महिला को घायल की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास चार महीने पहले महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी सुनीता वर्मा ने बताया कि उसकी शादी तीन मई 2007 को मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना निवासी कृष्णपाल के साथ हुई । शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने 15 जनवरी को 2008 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रहने लगी। ससुराल वालों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 24 अक्तूबर 2018 को वह केस के संबंध में कोर्ट में आई । स्कूटी से घर वापस लौट रही थी तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास पति के दो भाइयों ने उस पर तमंचे से गोली चला दी। सिर में गोली लगने से वह घायल हो गई। उसका दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में इलाज चला। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मदन और सुंदर पाल पुत्र मिट्ठन निवासी बुढ़ाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि केस की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के विरोध पर दंपती पर हमला, घायल
बागपत। दिल्ली के कालका जी निवासी राजो पत्नी महेंद्र सिंह ने बताया कि सोनीपत के झुंडपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से वर्ष 2011 में कृषि भूमि खरीदी । उसका पति महेंद्र सिंह 12 अप्रैल 2018 को खेत में गया तो नलकूप का ताला टूटा मिला। आरोप है कि जगदीशपुर गांव के दो लोगों ने ट्रांसफार्मर से 15 लीटर तेल, धान के दो बोरे, डीएपी के चार बोरे, यूरिया के बोरे और अन्य सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। बचाव में आई महिला से भी मारपीट की। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सुरेश और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें