फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का मुकदमा वापस न लेने पर दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। न्यायालय में दहेज के चल रहे मुकदमे को वापस न लेने पर महिला के परिजनों को ससुराल पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है, उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वसीम अहमद पुत्र रहमत अली सठेड़ी जनपद मुजफ्फरनगर से बड़ौत निवासी नसरीन बानू का निकाह हुआ था, दो लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर उसे ससुराल वालों ने घर मेें घुसकर जान से मारने का प्रयास किया था और बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया था। यह मामला न्यायालय मेें विचाराधीन है। अब ससुराल पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस संबंध में नसरीन बानू ने तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें