बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की सुबह 36 वर्षीय युवक घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका परिजनों से विवाद हो गया। वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर को परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। गृह कलह में युवक द्वारा आत्महत्या करना बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। मामले की जांच कर रही है।