फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठौड़ा के छात्र करते थे संजीव बालियान के नाम से कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के नाम से विभिन्न विभागों और अधिकारियों को कॉल करने वाले छात्रों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों रठौड़ा गांव के रहने वाले हैं और मुजफ्फरनगर में रहकर ही पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस दोनों को लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गई।
विज्ञापन

सीएम दफ्तर से लेकर अन्य अफसरों से ट्रांसफर पोस्टिंग की सिफारिश करने वाले दोनों छात्र बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव के निकले। दोनों मुजफ्फरनगर में रहकर ही पढ़ाई कर रहे थे। परिवार के सदस्य भी इस तरह की जानकारी मिलते ही हैरान रह गए। सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस ने रठौड़ा से दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। परिवार का कहना है कि दोनों मुजफ्फरनगर में ही रहकर पढ़ाई कर रहे थे। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि इस मामले की जांच मुजफ्फरनगर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


बागपत में कहां-कहां की गई कॉल
छपरौली। पुलिस इस बात की जानकारी भी जुटा रही है कि दोनों ने बागपत में भी क्या किसी अधिकारी को कॉल की है। इसकी तस्दीक कराई जा रही है।

थाने में कॉल करने की मिली जानकारी
छपरौली। मामला खुलने के बाद इस बात की चर्चा है कि दोनों ने जिले के एक थाने में भी कॉल की थी। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें