बड़ौत (बागपत)। गांधी रोड पर मंगलवार रात्रि मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया और उनके पास से लूट के दो मोबाइल बरामद किए। मंगलवार रात्रि बाइक पर सवार दो युवक आदित्य सैन पुत्र किरणपाल व एक अन्य युवक से मोबाइल छीनकर भागने लगे, शोर मचाए जाने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकडे़ गए बदमाशों में शिवम पुत्र प्रमोद निवासी गुराना, कर्ण पुत्र सत्यपाल आजाद नगर हाल शाहदरा रहने वाले हैं। उनसे लूटे गए मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। कोतवाल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।