किशोरी से दुराचार की कोशिश
बडौत। क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने घर मेें घुसकर दुराचार की कोशिश की। विफल होने पर मारपीट कर धमकी देकर फरार हो गया। उसके पिता ने कोतवाली पर तहरीर दी। किशोरी घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता खेत में गए थे। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस गया और दुराचार की कोशिश की। विफल होने पर युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।