बड़ौत (बागपत)। किरठल गांव मेें ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती को रंजिशन पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया और उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। रवीना पुत्र ओमपाल किरठल गांव की रहने वाली है। वह गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनकी किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों से रंजिश चल रही है। रविवार को जब वह घर से ब्यूटी पार्लर पर जा रही थी, तभी पड़ोसी दो लोगों ने उसकी पिटाई की। जिससे उसके सिर मेें गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में रमाला थाने में तहरीर दी। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।