फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में 58 ग्रामीणों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसई दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में 58 ग्रामीणों पर मुकदमा
विज्ञापन

बागपत। उर्जा निगम के एसई दफ्तर में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में नया गांव हमीदाबाद के 58 ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन बच्चों के करंट से झुलसने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
मंगलवार को नया गांव हमीदाबाद में बिजली का करंट लगने से आठ वर्षीय निशांत, नौ वर्षीय उज्जवल और छह वर्षीय सोनी गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने मेरठ रोड स्थित विद्युत विभाग के एसई दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा किया। दफ्तर पर तोड़फोड़ की और विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत मार्ग एक घंटे जाम लगाया था। सीओ बागपत दिलीप सिंह के आश्वासन पर जाम खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण बागपत के अवर अभियंता अजय कुमार ने वितेश, शाहरूख, शिव नरेश और उसकी पत्नी, रामनाथस और उसकी पत्नी, जयपाल और उसकी पत्नी, सन्नी और उसकी पत्नी, बाबू और उसकी पत्नी, राजेंद्र और उसकी पत्नी, नानू और उसकी पत्नी, संविदा कर्मचारी अनिल, पवन एवं 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें