बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव में कहासुनी के बाद एक युवक ने पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने कोतवाली मेें तहरीर दी। छछरपुर गांव के हरपाल की अपने ही बेटे से कहासुनी चल रही थी। रविवार की सुबह बेटे ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया और जान से मारने का भी प्रयास किया। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने बेटे को हिरासत मेें ले लिया। ब्यूरो