फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार को लेकर दो भाईयों में झगड़ा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में दो सगे भाइयों में दीवार को लेकर झगड़ा हो गया। दोनो पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

करण सिंह रविवार को अपने घर में जीना बना रहा था। तभी उसके भाई रणवीर ने दीवार साझे की बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसे लेकर दोनो भाइयों के परिवार आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष से करण सिंह, राहुल, अजीत घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रणवीर और उसका पुत्र भीम घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां राहुल की हालत को चिंताजनक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें