फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियान से गला घोटकर अवधेश की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाधी गांव के अवधेश हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी युवक को सात घंटे के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बनियान और कड़ा बरामद किया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गाधी गांव निवासी अवधेश शर्मा की 25 मई को गला घोंट कर हत्या कर दी । इस मामले में पुलिस ने दिव्यांग भाई आदेश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। बाद में सचिन उर्फ लाला और दीपक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि लोकेश उर्फ लाला 31 मई को बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी लोकेश को सात घंटे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई आदेश के कहने पर तीनों साथियों ने बनियान से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी लोकेश ने बनियान में अपना कड़ा बांधकर दूर खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बनियान और आरोपी का कड़ा बरामद किया। पीसीआर के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें